अल्मोड़ा, जून 15 -- अल्मोड़ा। अनन्तिम सूची जारी होने के बाद एकाएक सीटों के आरक्षण में बदलाव ने विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने इस बदलाव को साजिश बताया है। कहना है कि भाजपा प्रशासन की आड़ में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। वहीं, प्रशासन ने इसे लिपिक की मानवीय त्रुटि बताया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का कहना है कि बीती शुक्रवार रात जिला निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत, बीडीसी और ग्राम प्रधान के लिए अनन्तिम आरक्षण जारी किया था। यहां प्रशासन ने सत्ता के दबाव में आरक्षण जारी किया। इसके दो दिन बाद रविवार को एकाएक जिला प्रशासन ने एक जिपं, सात बीडीसी और दो प्रधानों के आरक्षण में बदलाव कर नई सूची जारी कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.