वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी के नए नियम 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी' के खिलाफ मंगलवार को बीएचयू सहित उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र लामबंद हुए। बीएचयू में छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस प्रावधान को 'काला कानून' करार देते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए छात्रों ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि यूजीसी की आड़ लेकर शिक्षा के मंदिरों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। छात्रों का कहना था कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बजाय समाज को जाति और वर्ग के आधार पर बांटेगा। उनका आरोप है कि इससे विश्वविद्यालयों में सामाजिक समरसता, समान अवसर और आपसी विश्वास की भावना को गहरा आघात पहुंचेगा। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी ने अपने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.