मुनव्वर हुसैन, फरवरी 16 -- UP Panchayat Chunav: यूपी के गांवों में प्रधान जी प्रसन्न हैं। वहीं, पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों को बड़ा झटका लगा है। हाल में योगी सरकार ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में हलफनामा देते हुए बताया कि एक समर्पित पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग का गठन किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। इसके नए अपडेट से इस साल यूपी में पंचायत चुनाव होना मुश्किल ही लग रहा है। साफ हो गया है कि पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और उसकी रिपोर्ट के बिना चुनाव कराना संभव नहीं होगा। इस फैसले से जहां दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। वहीं वर्तमान प्रधानों की बांछें खिल उठी हैं। कई प्रधानों की खुशी छिपाए नहीं छिप रही है। अपने समर्थकों और नजदीकी गांववालों के बीच वे अपनी प्रसन्नता खुलकर जाहिर भी कर दे रहे हैं। त्र...