सराईकेला, फरवरी 22 -- 'पेसा-पंचायत सहायक' विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू खरसावां । खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में 'पेसा-पंचायत सहायक' विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण में खरसावां प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लेकर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। पंचायतीराज विभाग की ओर से पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका सुशीला पान, सोनामनी जोंको, डीओ निशा तिवारी, बीसी भुपेन्द्र कुमार एवं सहायक अजय नापित ने निभाई। प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरिया) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी। पंचायत सहायकों की भूमिका और दायित्वों से अवगत कराया गया। प्रश...