अल्मोड़ा, जून 23 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर में सोमवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। तय किया गया कि लीग को मजबूत बनाने के लिए पूर्व सैनिकों को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। सीपीओ दिनेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूबेदार आनंद बोरा ने कहा कि पूर्व सैनिकों में विचारों की भिन्नता के कारण अलग होने वालों को फिर से लीग में लिया जाए। इसके लिए छह जुलाई बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें सदस्यता ग्रहण करने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया की जाएगी। बैठक में सभी पूर्व सैनिकों से उपस्थित रहने की अपील की गई है। यहां पूरन सिंह मेहता, आशीष वर्मा, पूरन लोहनी, मनमोहन वर्मा, पूरन तिवारी, मोहन अलमिया, सुधीर जोशी, मोहन बिष्ट, आनंद सिंह, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.