आजमगढ़, जनवरी 6 -- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर के पास हुई दुर्घटना फोटो-10 आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित बाइक डिवाडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बहन के घर से लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर रूपई पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार वर्मा सोमवार को अपनी बहन के घर तहबरपुर थाना क्षेत्र के महुवरा गांव गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर के पास पहुंचा। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ...