गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर। दूरदर्शन की ओर से शूट किए जा रहे विशेष गेम शो 'पूर्वांचल का अल्टीमेट जीनियस' में शनिवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े दिलचस्प सवाल-जवाब का सिलसिला चला। उन्होंने पूछे गए सभी जटिल और रोचक प्रश्नों का अत्यंत सहजता और विद्वतापूर्ण तरीके से उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी मानवेंद्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम प्रमुख मोहन कुमार यादव ने महापौर की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि मानवेंद्र त्रिपाठी का एंकरिंग सेंस बहुत ही शानदार रहा, जिससे पूरा शो बेहद जीवंत और मनोरंजक बन पड़ा। इस विशेष एपिसोड की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है। दूरदर्शन गोरखपुर द्वारा इस शो के प्रसारण की तिथि और समय की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस अवसर पर मनीष द्विवेदी सहित दू...