नई दिल्ली, जून 17 -- करिश्मा कपूर के पूर्व पति इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और करीब 11 साल साथ बिताने के बाद कपल ने तलाक ले लिया। हालांकि, बेटी समायरा और कियान की परिवरिश के लिए दोनों साथ खड़े थे। लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा के पिता एक्टर रंधीर कपूर कभी नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। वो करिश्मा और संजय के रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में संजय पर दूसरी औरत के साथ रहने का आरोप लगाया था। 'हम कपूर हैं' संजय कपूर के वकील ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसों के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट से शादी की थी। इसका जवाब देते हुए रंधीर कपूर ने साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के प...