नीमच, फरवरी 9 -- मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल द्वारा कथित तौर पर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मौत से पहले उन्होंने 4 पेज का सुसाइड नोट डीजीपी, डीआईजी और एसपी के नाम लिख छोड़ा है, जिसमें उन्होंने विभागीय भ्रष्टाचार के अलावा पुलिस लाइन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि सब पैसों में बिक रहे हैं, पुलिस को इतना भी मत बेचो कि सही आदमी नौकरी नहीं कर पाए। उन्होंने आत्महत्या करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है और सामने आए पत्र की भी जांच कर रही है। हालांकि, सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग के अंदर के भ्रष्टाचार की कहानी बाहर आ गई है। जो शहर में चर्चा का विषय बन गई है। नीमच शहर के पुलिस लाइन में तैनात 50 वर्ष ह...