काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर, संवाददाता। कुमाउनी परंपरागत बैठकी होली के गायन का सिलसिला शुरू हो गया है। बैंक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कुमाउनी होली का रंग जमा। इस दौरान होल्यारों ने पिया ऐसी रंगा दीजो मोरी चुनरिया, जिसे पहनूं मैं सारी उमरिया जैसे गीतों से गायकों ने समां बांध दिया। बैंक कॉलोनी में मोहित उपाध्याय के आवास पर होली गायन की शुरुआत मां सरस्वती एवं श्री गणेश वंदना से हुई। दिल्ली से आईं होल्यार निधि जोशी ने राग श्याम कल्याण में होली गायन किया। उन्होंने बहुत दिनन के रूठे श्याम को ए होली में मना लाऊंगी होली गायन किया। रामनगर से आये कैलाश त्रिपाठी ने राग काफी में होली गायन किया। तकत मोरी अंगिया का डोरा ए या ब्रिज देश निगोड़ा, गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। काशीपुर के मनोज पंत और योगेश जोशी ने धावा बूल गए गिरधारी ए नन्द गावं के ग्वाल ह...