फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 10 -- नवाबगंज। विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जतायी। कार्यालय में अभिलेखों का रख रखाव उचित ढंग से करने के निर्देश दिये। कार्यालय परिसर में स्थापित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुये सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिये। कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। अभिलेखों के बेहतर ढंग से रख रखाव के लिए कहा। बाल विकास परियोजनाधिकारी को अपने कार्यालय के कंडम वाहन को नीलाम कराने को कहा। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों की भी समीक्षा की। विकास खंड को प्राप्त केंद्रीय और राज्य वित्त की ग्रांट की भी जानकारी की। परिसर में स्थित पार्क में पौ...