नई दिल्ली, मार्च 19 -- मेट्रो के चौथे फेज में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिल्ली में बन रही गोल्डन लाइन पर सबसे गहरी सुरंग बनाने का काम डीएमआरसी ने पूरा कर लिया है। इग्नू स्टेशन (छतरपुर मंदिर की तरफ से) के पास बनी इस सुरंग से बोरिंग मशीन मंगलवार को बाहर निकली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार मौजूद रहे। डीएमआरसी के मुख्य प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में तुगलकाबाद से एयरोसिटी के बीच गोल्डन लाइन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस लाइन पर छतरपुर मंदिर से इग्नू तक सबसे गहरी सुरंग बनाने के लिए मशीन को उतारा गया था। इस सुरंग की औसत गहराई लगभग 27 मीटर है। इस सेक्शन में सबसे कम गहराई 15 मीटर जबकि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.