नई दिल्ली, जून 27 -- पिछले साल न्यूयॉर्क में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला भला कौन भूल सकता है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन पर सिमट गई थी। लेकिन फिर टूटा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या का कहर। कसी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने कम स्कोर का भी बचाव कर लिया। उस मैच के दो दिन पहले से भारतीय क्रिकेट टीम एक तरह से होटल में कैद थी। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। सीधे मैच के लिए ही होटल से बाहर निकले थे। यह खुलासा किया है तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा ने। हिट मैन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में खुलासा किया है, 'भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले हमें कहा गया कि खतरा है- कुछ चल रहा है। इसलिए मैच के दो दिन पहले से हमें होटल से बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। माहौल वहां से बनना शुरू हो गया था। हम खाना ऑर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.