गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में पहले रात में भी अंधेरा छाया रहता था। नगर निगम ने लाइटें तो लगा दीं, पर अब ये दिन में भी चालू रहती हैं। वसुंधरा सेक्टर-15 में शनिवार को ऐसा ही नजारा दिखा। लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर यहां ऑटो स्विच लगाने की मांग की है ताकि ऊर्जा बर्बाद न हो। लगभग सभी जोन में निगम स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा रहा है। वसुंधरा में चार दिन पहले ही लाइटें बदली गई थीं। स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि पहले लाइटें रात में भी बंद रहती थीं और अब दिन में भी चालू रहती हैं। उन्होंने कहा कि निगम सभी जगहों पर ऑटो स्विच लगा रहा है। यहां भी इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। इंदिरापुरम में रहने वाले मोहित कुमार का कहना है कि उनके इलाके में भी दिन में लाइटें चालू रहती हैं और कई जगहों पर...