बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- विधायक अनिल शर्मा ने पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिन्दुओं के नरसंहार के बाद मृतकों की शांति की आत्मा के लिए ग्राम रानऊ में गुरुवार को हवन किया। पाकिस्तान के समूल विनाश के लिए मां चामुंडा का आवाहन कर लोगों ने आहुतियां दीं। शिकारपुर से विधायक अनिल शर्मा ने अपने ग्राम रानऊ स्थित फार्म हाउस पर यज्ञ कर मृतकों को शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि निहत्थे और निरीह लोगों पर यूं वार करना बहुत कष्टदायक और निर्मम कृत्य है। पाकिस्तान के कायर होने और डरपोक होने का प्रमाण है। प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिया गया। निर्णय दुश्मन की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का ऐतिहासिक कदम है। हवन कार्यक्रम के चलते निर्भय शर्मा, यशोधर शर्मा, शिवकुमार बाबा, मनोज शर्मा, डीके शर्मा, गौरव प्रताप, अजीत प्रधान, जनप्रिय चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.