ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पुराना हैबतपुर में शुक्रवार को महिला द्वारा अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन अपने पति और जेठानी की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन आरती की शादी वर्ष 2012 में रायबरेली के रहने वाले राजकुमार के साथ की थी। राजकुमार पिछले काफी दिन से अपने भाई राजा राम और भाभी सावित्री के साथ पुराना हैबतपुर स्थित जगदंबा एंक्लेव कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि आरती ने उन्हें बताया था कि उसके पति राजकुमार के अपनी भाभी सावित्री से अवैध संबंध हैं। इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.