लखनऊ, अक्टूबर 17 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के एजेंडे में न तो भर्ती है और न ही नौकरी। भाजपा नौकरी न देकर पीडीए के हक का आरक्षण छीनना चाहती है। भाजपाई हर काम को आउटसोर्सिंग से करवाना चाहते हैं। अखिलेश ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अग्निवीर जैसी योजनाओं ने देश की सुरक्षा के साथ ही युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है। अखिलेश ने कहा है कि आज बेरोजगारी का जो हाल है, उससे न केवल युवाओं में बल्कि उनके परिवारों में भी मायूसी है। लोग खेत-जमीन बेचकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन नौकरी न मिलने पर नाउम्मीदगी और निराशा से वे घिर जाते हैं। भाजपा राज में कोई खुशखबरी नहीं आती है। भाजपा ने पीड़ा, दुख, अपमान-अन्याय के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है। इसीलिए जनता अब 'ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.