अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- लमगड़ा, संवाददाता। लमगड़ा में रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। रविवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के विचारों पर चर्चा की। कहा कि राज्य बनने के 25 साल बाद भी स्थाई राजधानी नहीं बन सकी है। कार्यकर्ताओं ने मूल निवास 1950 लागू करने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने, स्थाई निवासियों को रोजगार देने आदि की मांग की। इस दौरान जागेश्वर विधासभा से कई लोगों ने दल की सदस्यता भी ली और एक स्वर में उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करने का संकल्प लिया। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.