वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, हिटी। महिलाओं में स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और एक निजी संस्था के जरिए बुधवार से अभियान चलाने जा रहा है। नमो शक्ति रथ (वैन) में लगी थर्मल इमेजिंग तकनीक से कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। एक माह तक गांव-गांव और वार्डों तक वैन जाकर जांच करेगी। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि महिला को वैन के अंदर लगी थर्मल इमेजिंग मशीन के सामने बैठना होगा। वहां 'नो सीन नो टच' के जरिए जांच होगी। वैन में महिला के अलावा कोई नहीं होगा। स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट महिला के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी। स्क्रीनिंग में कैंसर के स्टेज-1 औऱ स्टेज-2 की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत कार्ड के अंतर्गत महिला का इलाज भी कराएगा। अधिकारी के मुताबिक आईटीवी फाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.