अलीगढ़, दिसम्बर 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 'नो योर हेरिटेज इंटर स्कूल मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में सिटी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने बाजी मार ली। ऐतिहासिक धरोहरों की समझ और रचनात्मक अभिरुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में सीबीएसई और एएमयू से जुड़े विभिन्न स्कूलों से 400 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। सिटी गर्ल्स हाई स्कूल, मदरस्तुल उलूम अल-इस्लामिया और जीएस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण हुआ। प्रतियोगिता तीन समूहों में आयोजित हुई। समूह ए (कक्षा 3-5) का विषय काबा, समूह बी (कक्षा 6-8) का विषय मस्जिद अल-नबवी, और समूह सी (कक्षा 9-12) का विषय मस्जिद अल-अक्सा निर्धारित था। सिटी गर्ल्स हाई स्कूल की ओर से 104 छात्राओं ने भाग लिया और सभी समूहों में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। सबस...