बलिया, जनवरी 20 -- बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रशासन की नजर 'नौ मैपिंग' श्रेणी के एक लाख 42 हजार 121 मतदाताओं पर है। यह मतदाता गणना प्रपत्र में स्वयं अथवा अपने संबंधियों (माता-पिता, दादा-दादी, नाना- नानी) से संबंधित वर्ष 2003 के पिछले एसआईआर का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद नाम बनाए रखने अथवा विलोपित करने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया जारी है, जिसे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा फोटो सहित बीएलओ ऐप पर अपलो...