मुरादाबाद, जून 24 -- नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू सेवा केंद्र बिलारी में बीके राज योगिनी अलका दीदी के नेतृत्व में मम्मा स्मृति दिवस मनाया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के बीके भाई बहनों ने मम्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीके अनीता बहन ने ''यादों से उतरकर नैनों में, नैनो से दिल में समा जाओ" बच्चे पुकारते हैं मम्मा फिर से धरती पर आ जाओ" गीत सुना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बीके अनिता बहन ने बताया कि मातेश्वरी जगदंबा को ब्रह्मकुमारी अनुयाई प्यार से मम्मा कहते थे। उनके अंदर हां जी का पाठ बजाने की प्रमुख विशेषता थी और हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझती थी। वह ब्रह्माकुमारी संगठन की पहली प्रशासनिक प्रमुख थी। वह छोटी उम्र में ही संगठन में शामिल हो गई थी और अपने...