नई दिल्ली, मार्च 23 -- गाजा में फिर से युद्ध शुरू कर चुके इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घरेलू स्तर पर पकड़ कमजोर होती जा रही है। बेंजामिन नेतन्याहू के फैसलों के खिलाफ शनिवार को राजधानी तेल अवीव में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, नेतन्याहू ने हाल ही में घरेलू खुफिया विभाग शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने का फैसला किया था उनके इस फैसले को कई लोग राजनीति से प्रेरित मान रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदर्शन कर रहे लोग गाजा में फिर से शुरू की गई जंग को लेकर भी खुश नहीं है। उनका मानना है कि एक बेहतर संघर्ष विराम लागू होना चाहिए, जिससे सभी बंधकों को छुड़ाया जा सके। इन दो फैसलों की वजह से तेल अवीव में हजारों लोग सड़कों पर हैं। इजरायली प्रधानमंत्री ने इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया को संबोधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.