बागेश्वर, जून 27 -- जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता से निर्वहन करें। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सा, अपर जिलाधिकारी को कानून-व्यवस्था, परियोजना निदेशक को आदर्श आचार संहिता, तथा जिला विकास अधिकारी को कार्मिक मामलों का दायित्व सौंपा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रशिक्षण, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को प्रेक्षक व्यवस्था, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को टेंट एवं बैरिकेडिंग और जिला पंचायत राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.