आगरा, अक्टूबर 23 -- श्री राणी सती महिला मंडल की ओर से भक्ति, नारी शक्ति और संस्कृति के संगम का प्रतीक 'नानी बाई का मायरा' कथा आयोजन होने जा रहा है। जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में महिला मंडल की पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया। श्री राणी सती महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया 'नानी बाई का मायरा' कथा 25, 26 और 27 अक्टूबर को खाटू श्याम मंदिर में होगी। कथा में नृत्य नाटिका, भजन संध्या, संकीर्तन एवं भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां होंगी। मथुरा की प्रख्यात कथावाचक कृष्णा प्रिया श्रावकों को कथा श्रवण कराएंगी। यह कथा केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि मातृत्व, त्याग, प्रेम, और भक्ति की अनुपम कथा है। उषा अग्रवाल ने कहा नानी बाई का मायरा भक्त नरसी मेहता और उनके अटूट कृष्...