नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- लफिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप ने साल 2007 में आई फिल्म दन दना दन गोल पर साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप को नशेड़ी बताया था। अनुराग कश्यप ने भी उनके इस आरोप पर जवाब दिया था। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप ने विवेक के उस आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गंजेड़ी-नशेड़ी कहना आसान है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि लड़ाई विवेक अग्निहोत्री और विक्रमादित्य मोटवानी के बीच हुई थी।अनुराग बोले- हमने विवेक के साथ काम करने की कोशिश की. द लल्लनटॉप से खास बाततीत में अनुराग कश्यप से विवेक अग्निहोत्री के बारे में सवाल हुआ। उनसे कहा गया कि दोनों ने साथ में काम किया और फिर उन्होंने कहा कि वो आप शराब पीक सेट्स पर आत...