कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर। नव वर्ष आगमन को समर्पित महान कीर्तन दरबार 'नवां साल गुरु दे नाल' विशेष कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन बुधवार शाम किया गया। इसका आयोजन मोतीझील में बने विशेष पंडाल में श्री गुरु सिंह सभा कानपुर, समूह सिख एवं गुरु नानक नाम लेवा संगत के सहयोग से किया गया। यहां समूह सिख धर्म के धर्मावलंबियों ने श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के पावन सानिध्य और छत्र छाया में सन 2025 को अलविदा और नव वर्ष आगमन का स्वागत गुरुवाणी कथा कीर्तन के माध्यम से किया गया। आयोजन की मुख्य विशेषता यह रही कि भारी संख्या में भीषण सर्दी की परवाह किए बगैर युवा पीढ़ी के लोग लम्बी कतारों में जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के समक्ष माथा टेकने के लिए अपनी बारी का इंतजार वाहेगुरु वाहेगुरु के जाप के साथ कर रहे थे। गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब चौक के हजूरी...