रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज का तीन दिवसीय अंतर-कक्षा युवा महोत्सव 'नवरंग' का अंतिम दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन से सराबोर रहा। बुधवार को समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव महज मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच है। ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए शिक्षकों और आयोजकों के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही संविधान दिवस के आलोक में संविधान की प्रस्तावना का भी पाठ किया गया। युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य: डीएसडब्ल्यू कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.