पटना, दिसम्बर 29 -- सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह सोमवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्य पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद एवं जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि यह संस्था बिहार की लोक संस्कृति, लोकगीत और परंपराओं को जीवंत रखने का सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। डॉ. नीतू कुमारी नवगीत और उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। विधान पार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि यह संस्था बिहार की लोक परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण की दिशा में भी काम कर रही ...