गंगापार, जनवरी 20 -- बालिकाओं को शिक्षा के साथ खेलों में सशक्त बनाने के उद्देश्य से नांदी फाउंडेशन द्वारा संचालित 'नन्ही कली' प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंगलवार को घूरपूर के राधा कृष्णन इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स किट बांटी गई। 82 बालिकाओं को टी-शर्ट, जूते, मोजे, नोटबुक व सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। नांदी फाउंडेशन की प्रोग्राम ऑफिसर स्मृति जायसवाल ने बताया कि 'नन्ही कली' प्रोजेक्ट का उद्देश्य बच्चियों को पढ़ाई के साथ खेलों के माध्यम से आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है। वहीं, फाइनेंस ऑफिसर मनीष कुमार शुक्ला ने कहा कि 'नन्ही कली' प्रोजेक्ट दो प्रमुख स्तंभों शैक्षिक कौशल विकास और स्पोर्ट्स (फुटबॉल व एथलेटिक्स) पर आधारित है। संचालन एसए कोच आंचल सोनकर ने किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह एवं सुरेंद्र पटेल (जिला पंचायत सदस्य)...