नई दिल्ली, फरवरी 6 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस तक को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म में रणवीर की ही नहीं बल्कि रहमान डकैत का रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग की भी कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। ऐसे में बीते दिनों आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस अहम भूमिका निभाती नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो?ये एक्ट्रेस नजर आएगी 'धुरंधर 2' में दरअसल, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यामी इस फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आ...