नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। एक्टर ने पिछले साल अपनी फिल्म 'धुरंधर' से इतिहास रच दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और कई रिकॉर्ड्स बनाए। यही नहीं, 'धुरंधर' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक किए। आदित्य धर की 'धुरंधर' ने भारत में Rs 890 करोड़ से ज्यादा कमाए और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। ऐसे में हर किसी को रणवीर की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' के रिलीज का इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर दांव लगाने जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सी है वो फिल्म। तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल?'प्रलय' में रणवीर संग लीड रोल में होंगी ...