मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम के सूतापट्टी स्थित कार्यालय में रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख मणिराम पाल ने कहा कि इस समय अराजक और देश विरोधी तत्व समाज को विखंडित करने की साजिश कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन की साजिश कर रहे हैं। इसलिए हमें भी सक्रियता बढ़ानी होगी। उन्होंने नई चुनौतियों से निपटने के लिए काम करने की सलाह दी। नगरीय कार्य के साथ ही प्रखंडों में भी संगठन के विस्तार की पर जोर दिया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष परमेश्वर मुर्मू व संचालन प्रदेश महामंत्री अजय नारायण सिन्हा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने संगठन के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया ने पिछले सत्र के आय-व...