अल्मोड़ा, दिसम्बर 28 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस की बैठक हुई। यहां कांग्रेस के इतिहास और आजादी के आंदोलन में पार्टी नेताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया। साथ ही धर्मनिरपेक्षता और समानता के मूल्यों को हमेशा आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कहा कि वर्ष 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दादा भाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, पं जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश को आज़ादी की राह दिखाई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने तथा संचालन चिलियानौला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा ने किया। यहां कॉर्डिनेटर कुलद...