समस्तीपुर, जून 2 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य मिड डे मिल वर्कर्स (रसोईया) यूनियन का दूसरा राज्य सम्मेलन रविवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के परिसर में खुले अधिवेशन व आमसभा से शुरू हुआ। आमसभा की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने की। कार्यक्रम को सीटू की राष्ट्रीय सचिव एआर सिन्धु, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा राय चटर्जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सिमी ठाकुर, सीटू के राज्य महासचिव अनुपम कुमार, संगठन के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार व कार्यकारी राज्य अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, राज्य सचिव नीतू कुमारी ने संबोधित किया। सैकड़ों की संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से आए रसोईयों से सीटू की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देशभर में बिहार के रसोईयों को मिलने वाला मानदेय 1650 रुपए सबसे कम है। जबकि केरल में 12000,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.