अलीगढ़, जनवरी 2 -- जुबैर का नाम ही देवराज, लंबे समय बाद अगस्त व अक्टूबर में डाली गईं पोस्ट, पोस्ट के माध्यम से बड़ी घटना के लिए चेताया अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू शिक्षक दानिश राव की हत्या के मामले में पुलिस को सबसे बड़ा सुराग सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म से मिला। यहां देवराज गैंग अलीगढ़ के नाम से एक पेज बना हुआ है। जुबैर का नाम ही देवराज है। इस पेज पर लंबे समय बाद अगस्त में एक पोस्ट डाली गई, जिसमें हत्या कराने के संकेत थे। जबकि मई में ही जुलाई में ही जुबैर जेल से छूटकर आया है। इसके बाद 10 अक्टूबर को एएमयू कैंटीन में खड़े होकर युवकों ने पोस्ट डाली। इसमें भी चेतावनी थी कि जल्द ही कुछ बड़ी घटना होने वाली है। 23 अक्टूबर 2018 में सिविल लाइन क्षेत्र में रेडियो कॉलोनी के पास आपसी झगड़े में शाहबेज की हत्या हुई थी। इसमें जुबैर पर मुक...