सीतामढ़ी, दिसम्बर 12 -- शिवहर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विकास कार्यों का नवपदस्थापित डीएम प्रतिभा रानी ने शुक्रवार को अधिकारियों के दल के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने सबसे पहले जिले के ऐतिहासिक देकुली धाम जाकर वहां निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर व उसके परिसर के सौंदर्यीकरण से संवंधित शेष बचे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश निर्माण कार्य एजेन्सी को दिया। साथ ही मंदिर परिसर के पास निर्माणाधीन 74 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि कुल 74 दुकानों में से 47 दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने शेष बच्चे 74 दुकानों का निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक को दिया। इसके अलावा उन्होंने मंदिर पर...