प्रयागराज, दिसम्बर 26 -- प्रयागराज। जिलों में फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए अब स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगी। कृषि के लिए काम कर चुकीं ऐसी महिलाओं को ग्राम पंचायतों में जिम्मेदारी दी जाएगी और वो किसानों को नई तकनीक वाली कृषि के बारे में बताएंगी। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो महिलाओं को लगाया जाएगा। इसी वर्ष जून में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 24 कृषक सखियों की तैनाती की गई थी। जसरा और भगवतपुर में 12 क्लस्टर बनाए गए थे, जिसमें महिलाओं ने प्रशिक्षण दिया। इनके प्रशिक्षण का लाभ हुआ और प्राकृतिक खेती बढ़ी। जिसके बाद इसे और अधिक बढ़ाने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कृषि विभाग में समझौता हुआ। जिसके बाद जिले में कुल 3080 कृषि सखियों की तैनाती पर फैसला हुआ। समूह की ऐसी महिलाएं जो पह...