नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- बिग बॉस 19 में इस हफ्ते कैप्टेंसी को लेकर बहुत बवाल देखने को मिला। एक लंबे प्रोसेस के बाद शहबाज और गौरव खन्ना कैप्टेंसी के दावेदार बने। इसके बाद ऐप रूम एक्टिविटी के जरिए गौरव खन्ना घर के कैप्टन बनें। गौरव खन्ना की कैप्टेंसी के बदल पूरा का पूरा घर नॉमिनेट हो गया और घर में सिर्फ 30 प्रतिशत राशन आया। गौरव के कैप्टन बनने के बाद घर में बहुत बवाल हुआ। अमाल और शहबाज चैनल और मेकर्स पर ही सवाल उठा दिया। आज वीकेंड के वार पर रोहित शेट्टी अमाल की उनकी इसी हरकत पर क्लास लगाते नजर आएंगे।रोहित शेट्टी ने लगाई अमाल की क्लास जियो हॉटस्टार पर शो का जो प्रोमो आया है उसमें देखने को मिला कि रोहित शेट्टी अमाल से गौरव खन्ना की कैप्टेंसी को लेकर सवाल किया। उन्होंने अमाल से पूछा कि गौरव खन्ना ने कैप्टेंसी का ऑप्शन चुनकर क्या गलती की।रोहित श...