मेरठ, जून 12 -- मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेले के पटेल मंडप में बुधवार को एक विशेष हास्य नाटक 'दा ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कम्पनी का मंचन किया गया। इसने दर्शकों को खूब हंसाया और सामाजिक संदेश भी दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेला समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित करके किया। नाटक का मंचन रास रंग संस्था लखनऊ द्वारा किया गया। पटेल मंडप का मंच दिनेश भारती द्वारा लिखित नाटक की शुरुआत के साथ ही रोशनी से जगमगा उठा। दर्शकों की तालियों से माहौल जीवंत हो गया। नाटक की कहानी एक ऐसे दर्जी 'राजा मास्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी टेलरिंग की दुकान बंद करके ज्यादा पैसे कमाने की चाह में एक ड्रामा कंपनी खोल लेता है। राजा मास्टर को यह भ्रम हो जाता है कि मंच पर नाटक करना आसान काम है। उसका शागिर्द 'दिलेनादन उसकी इस योजना में सहयोग करता है। हालात तब बिगड़ते हैं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.