रांची, जनवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (दवा) की ओर से बुधवार को आईएमए हॉल में जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2026 के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति का परिचय सदस्यों से कराया गया। नई कमेटी में रेनू तिवारी को अध्यक्ष, श्वेता रंजन को सचिव और पल्लवी शरण को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, सोसिएशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए बिरसा शिक्षा निकेतन, धुर्वा के 20 बच्चों को स्कूल बैग व टिफिन प्रदान किए गए। विद्यालय को एक अलमारी और 12 कुर्सियां भी भेंट की गईं। समारोह के दौरान शिक्षा निकेतन के बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दवा अध्यक्ष रेनू तिवारी, चेयरपर्सन विनीता शरण, नीता सहाय, बिंदु प्रसाद, आरती सिंहा, सुप्रिया ठाकुर, विभा सिंह...