नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तिहाड़ जेल में जबरन वसूली की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को अनुशासनात्मक जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही जबरन वसूली गिरोह में कथित रूप से शामिल जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है। मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने सरकार के सतर्कता विभाग को दो सप्ताह के भीतर एक जांच अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया है। पीठ ने यह आदेश तब पारित किया जब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ने अदालत को बताया कि वह सतर्कता विभाग के साथ इस मामले को आगे बढ़ाएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाए। जांच जल्द से जल्द पूरी हो। पीठ ने कहा कि अधिकारी की नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.