नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में कृष्णन अय्यर का किरदार निभाने वाले एक्टर तनुज महाशब्दे ने इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा, "'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से पहले मैंने 'ये दुनिया है रंगीन' में दिलीप जी (जेठालाल) के साथ काम किया था। वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। शो में ऐसा दिखाया गया है कि जेठालाल और अय्यर दुश्मन हैं, लेकिन वो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है और लोगों को हमारी दुश्मनी पसंद भी आती है।"'मेरे लिए बहन जैसी हैं' तनुज ने इंडियन एक्सप्रे दिशा वकानी को याद करते हुए कहा, "दिशा वकानी (दयाबेन) के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। हम आज भी कॉन्टेक्ट में हैं। वह मेरे लिए बहन जैसी हैं। जब मेरी मां का निधन हुआ था तब उन्होंने मुझे फोन किया था और घर भी बुलाया था। जब भी वह मिलती हैं, बहुत प्यार और इज्जत देती हैं। हमें ...