अल्मोड़ा, जनवरी 20 -- डीडीए के विरोध में मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि डीडीए लगने के बाद से पहाड़ में भवन बनाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा में साप्ताहिक प्रदर्शन कर कहा कि आठ साल से मांग के बावजूद सरकार की ओर से जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) नहीं हटाया गया है। डीडीए लगने के कारण लोग तमाम दिक्कतों से जूझ रहे हैं। डीडीए लगने के कारण भवन बनाना महंगा हो गया है। लोगों को कई विभागों से एनओसी लेनी पड़ रही है। डीडीए के लागू होने से नगर निगम की आय भी खत्म हो गई है। लोग लगातार डीडीए हटाने की मांग कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार डीडीए हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.