नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- 2015 में रिलीज हुई फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में आज यानी 12 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में इंडस्ट्री के कई फेमस चेहरे नजर आए हैं। किस किसको प्यार करूं 2 एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं को बहुत प्यार मिला था। अब किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर फैंस उत्साहित हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको फिल्म का एक्स रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म देखने से पहले ये रिव्यूज आप जरूर पढ़ लें।कपिल की हो रही तारीफ किस किसको प्यार करूं 2 को एक्स पर मिलेजुले रिव्यू मिले हैं। एक यूजर ने लिखा- किस किसको प्यार करूं 2 शुरू से आखिर तक कपिल शर्मा शो है। कपिल पूरी फिल्म को अपने कंधे पर उठाए नजर आते हैं। मनजोत सिंह भी फिल्म अच्छी पंचलाइन...