बागेश्वर, फरवरी 9 -- चौखुटिया, संवाददाता। जमनिया में झाड़ी कटान कार्य की धनराशि नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। लोगों ने वन विभाग पर काम कराकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आज मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। धरने का नेतृत्व कर रहे सुंदर सिंह नेगी का कहना है कि झाड़ी कटान की मजदूरी दो लाख 36 हजार 350 रुपए दी जानी थी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हेक्टेयर के अनुपात में झाड़ी काटन की राशि का भुगतान सरपंच के खाते में किया जा चुका है। इससे विवाद पैदा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी क्षेत्र में भालू की चहलकदमी बनी हुई है। विभाग ने चारा देने का आश्वासन भी दिया था, जो पूरा नहीं किया गया। यहां मीना देवी, रेखा, सोनी देवी, भावना, कमला, रेवती देवी, सरूली, आनुली देवी, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.