वाराणसी, जनवरी 21 -- सारनाथ (वाराणसी)। जैन आर्यिका गुरुमति माता, दृढ़मति माता एवं गुनमति माता ने दिगम्बर जैन मंदिर में बुधवार को प्रवचन के दौरान अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग 'जीयो और जीने दो' सिद्धांत पर अमल करें। इसके पूर्व 48 साध्वियों के साथ सारनाथ पहुंचने पर उनका मंगलवार की शाम भव्य स्वागत किया गया। उन पर पुष्पवर्षा की गई। विमल जैन ने बताया कि आचार्य विद्या सागर महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न गुरुमति, दृढ़मति एवं गुणमति माता के नेतृत्व में साध्वी आर्यिकाओं ने झारखंड के सम्मेद शिखर से 2 दिसम्बर 2025 को पदयात्रा प्रारंभ की है। 45 दिनों में ये सारनाथ पहुंचीं। यहां संजय जैन, विमल जैन, पंकज जैन, अजय जैन, सरोज आदि ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मंदिर में विश्व कल्याण के लिए भक्ताम्बर स्त्रोत का पाठ हुआ। गुरुवार की सुबह यह दल मैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.