आगरा, सितम्बर 11 -- छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा का मंचन 4 से 9 अक्तूबर तक कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर ग्राउंड में होगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को होटल में बैठक हुई। अध्यक्ष सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि जाणता राजा का अर्थ है दूरदर्शी राजा। शिवाजी ने हिंदवी राष्ट्र का स्वप्न देखा और भगवा ध्वज पूरे राष्ट्र में फहराया। यह महानाट्य विश्वभर में 1200 से अधिक बार मंचित हो चुका है। 70 लाख से ज्यादा दर्शक इसे सराह चुके हैं। आगरा में होने वाला यह मंचन विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें 2 लाख वर्ग फीट का चार मंजिला मंच तैयार होगा। 250 कलाकार प्रस्तुति देंगे। 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा स्थापित होगी। हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ियां और पालकी का प्रत्यक्ष प्रयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में अत्याधुनिक ध्वनि-प्रकाश व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.