गुड़गांव, मार्च 9 -- फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान ने शनिवार को सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में रविवार को होने वाली 'जन-आक्रोश रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचकर जहां मंच की व्यवस्थाओं को देखा तो वहीं रैली के आयोजक कांग्रेसी नेता लखन सिंगला से जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह रैली फरीदाबाद में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेगी। लोगों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि लोगों में आज सरकार के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। हरियाणा आज बेरोजगारी, महंगाई में नंबर एक राज्य बन गया है। प्रदेश में विभिन्न परीक्षाओं के 33 बार पर्चे लीक हो चुके हैं। इस अवसर पर फरीदाबाद के प्रभारी आफताब अहमद, पूर्व संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, पूर्व विधायक र...