नई दिल्ली, जून 23 -- देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आज सामने आ गए हैं। चार सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की है, तो वहीं भाजपा ने गुजरात की कड़ी सीट पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत पर आप नेता अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को नकार दिया है। ये जीत दिखाती है कि पंजाब के लोग हमारी सरकार के कामों से बहुत ख़ुश हैं और उन्होंने 2022 से भी ज़्यादा वोट दिया है। गुजरात की जनता अब बीजेपी से परेशान हो चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है। दोनों जगह कांग्रेस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था -"आप" को हराना। लेकिन लोगों ने...